सादड़ी के बाल संस्कार केन्द्रों के भैया बहनों को नोटबुक वितरित कर पढ़ने के लिए किया प्रेरित।
सादड़ी,पाली ।
सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र अंबेडकर नगर व बाल संस्कार केन्द्र मीणों का झूपा के 58भैया बहनों को सेवा भारती के प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली व नगर सेवा प्रमुख भंवर लाल घांची के करकमलों से श्रीमती कांता देवी सुभाष जी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट खिमेल द्वारा नोटबुक वितरित की गई।
सेवा भारती प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली ने सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्रों में अध्ययनरत भैया बहनों को माली ने नियमित विद्यालय जाने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।उन्होने संस्कारों का महत्व बताया।उन्होंने महान वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन प्रसंग सुनाते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर केंद्र के भैया बहनों ने दीप मंत्र ,गायत्री मंत्र,वेदमन्त्र,गुरु महिमा व देशभक्ति गीत देश हमें देता है सब कुछ हम भी कुछ देना सीखे की प्रस्तुति दी जिसे माली ने सराहा।इस अवसर पर प्रकल्प शिक्षिका भावना रिंडर व उगम मीना उपस्थित रहीं। नगर सेवा प्रमुख भंवरलाल घांची ने नोटबुक वितरण के लिए ट्रस्ट व भंवरलाल गजराज जी खीमावत का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ शिक्षा,स्वास्थ्य ,स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है।सादडी नगर में 5बाल संस्कार केंद्रों ,1योगकेंद्र ,1जल गृह ,2वैभवश्री व 1सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का संचालन करती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





