एकल अभियान के आचार्य अभ्यास वर्ग में सांसद लुंबाराम चौधरी ने किया आचार्यों का उत्साहवर्धन।
नाडोल (पाली)।
एकल अभियान राजस्थान संभाग के अंचल पाली (नाडोल) में आयोजित आचार्य अभ्यास वर्ग के तृतीय दिवस के संध्या आरती सत्र में जालोर-सिरोही के माननीय सांसद श्री लुंबाराम जी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात जिला संगठन मंत्री तरुण गर्ग द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सांसद महोदय का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान संभाग प्रशिक्षक प्रमुख श्री सुरेश जी शर्मा ने एकल अभियान की स्थापना से लेकर 35 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अभियान पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में खेल-खेल में शारीरिक, शैक्षिक, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति का विकास कर समाज परिवर्तन का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि एकल अभियान केवल बच्चों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण ग्राम के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
अपने उद्बोधन में सांसद श्री लुंबाराम जी चौधरी ने एकल अभियान के सेवा, शिक्षा एवं संस्कार आधारित कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में अभियान के विस्तार एवं कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए आचार्य भैया-दीदियों का उत्साहवर्धन किया और उनके समर्पित कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर एकल अभियान के पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण, आचार्य भैया-दीदी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





