22 किलो 120 ग्राम गांजा जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

*डीएसटी एवं गंगरार थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई*

22 किलो 120 ग्राम गांजा जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़।
डीएसटी एवं गंगरार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 22 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक अन्य आरोपी को नामजद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा व डीएसपी गंगरार उदय सिंह के सुपरविजन में सोमवार को थानाधिकारी गंगरार तुलसीराम प्रजापत के नेतृत्व में जरिये मुखबीर खास सुचना पर उदय किशन जोशी पिता हज़ारी मल जोशी उम्र 68 वर्ष निवासी बोरदा पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तौड़गढ़ के मकान की तलाशी में कब्जे से 22 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया जाकर अभियुक्त उदय किशन जोशी को गिरफ्तार किया गया । तथा उक्त अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त एक अन्य अभियुक्त को नामजद किया जाकर दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।
*पुलिस टीम :-* थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत, सउनि बालमुकुंद ,हेड कानि. युवराज सिंह, कानि. सुनील, सुशीला , देवकिशन हेका ड्रा. ।
*डीएसटी टीम :-* हैडकानि.- भूपेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, कानि.- दुर्गाराम, विक्रम, विजय, दीपक, संजू सोनी, रामनरेश l

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment