38 करोड़ 23 लाख 13 हजार 862 रुपए की राशि प्राप्त हुई

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट 9929686822 @ N Sethiya 13757

भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार व कार्यालय में 38 करोड़ 23 लाख 13 हजार 862 रुपए की राशि प्राप्त हुई

सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त राशि की गणना सात चरणों में संपन्न हुई। इस माह ठाकुरजी के भंडार व भेंटकक्ष कार्यालय में 38 करोड़ 23 लाख 13 हजार 862 रुपए की राशि भेंट स्वरूप प्राप्त हुई। ज्ञात हो की गत कृष्णपक्ष चतुर्दशी को ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त राशि की गणना सात चरणों में संपन्न हुई। मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव के नेतृत्व में भंडार से प्राप्त राशि की सात चरणों में गणना की गई। गणना का समापन मंगलवार को हुआ। ठाकुरजी के भंडार से इस माह कल 29 करोड़ 77 लाख 17 हजार 860 रुपए की राशि प्राप्त हुई। साथ ही मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में 8 करोड़ 45 लाख 96 हजार 02 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इसी के साथ ठाकुरजी के भंडार व कार्यालय में 1 किलो 148 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना तथा 103 किलो 197 ग्राम चांदी भी भेंट स्वरूप प्राप्त हुई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment