*दुर्ग पर पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों पर पुलिस का शिकंजा,07 व्यक्ति शांति भंग में गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 19 जुलाई 2026। कोतवाली थाना पुलिस ने पर्यटकों की गाड़ियों के आगे-पीछे वाहन दौड़ाकर उन्हें परेशान करने तथा बिना लाइसेंस अवैध रूप से गाइडिंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 07 संदिग्ध व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्ग चित्तौडगढ पर भ्रमण हेतु आने वाले वाले पर्यटकों के शहर में घुसते ही आगे पिछे गाडिया दौडाने वाले असामाजिक तत्वों एवं बिना लाईसेंन्स के गाईडिग करने वाले लपको के सम्बन्ध में शिकायते प्राप्त हो रही थी। जिस पर एएसपी गजेन्द्रसिंह जोधा व डीएसपी बृजेश सिंह के सुपरविजन में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये 07 असामाजिक तत्वों / लपकों को मौके से शान्ति भंग में गिरफतार किया गया। कुछ समय पूर्व अध्यक्ष गाईड युनियन चित्तौडगढ एवं लाईसेन्स धारी गाईडो द्वारा संयुक्त रूपे से दुर्ग चित्तौडगढ पर अवैध रूप से गाईडिंग का कार्य करने वाले लपको एवं आपराधिक तत्वो के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
ऐसे व्यक्तियों के सम्बन्ध में कार्यवाही करने के लिये थाना कोतवाली चित्तौडगढ से टीम का गठन किया जाकर विशेष अभियान चलाया जाकर दुर्ग चित्तौडगढ पर अलग-अलग स्थानो पर ऐसे व्यक्तियो की तलाश व निगरानी रखी गई। जिस पर दुर्ग चित्तौडगढ पर 07 व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध होने तथा पर्यटको की गाडीयो के आगे-पिछे वाहन दौडाते हुवे दिखे जाने पर उन्हे मौके पर शान्ति भंग में गिरफतार किया गया। इसी प्रकार ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर निरन्तर प्रभावी की जावेगी।
*गिरफतारशुदा व्यक्तियों के नाम पतेः-*
1 कमलेश गाडिया लौहार पिता किशनलाल उम्र 25 साल निवासी शास्त्री नगर इन्दिरा गांधी स्टेडियम के पास चित्तौडगढ
2 चांद छापरवाल पिता राजेश जी छापरवाल उम्र 29 साल निवासी उपरलापाडा चित्तौडगढ
3 ललित माली पिता कैलाशचन्द्र माली उम्र 24 साल निवासी पावटा चौक चित्तौडगढ
4 कन्हैयालाल पिता गोपाललाल भांड उम्र 24 साल निवासी सदर बाजार महादेव जी की गली ढोली मौहल्ला चित्तौडगढ
5 हिमांशु भांड पिता शकरलाल भांड उम्र 21 साल निवासी जुना बाजार चित्तौडगढ
6 सुरेश भात्रा पिता भुवनेश्वर भात्रा उम्र 20 साल निवासी बाणमाता मन्दिर दुर्ग चित्तौडगढ
7 मनीष सालवी पिता बाबुलाल सालवी उम्र 20 साल निवासी तेजाजी चौक चित्तौडगढ थाना सदर चित्तौडगढ
*कार्यवाही करने वाली टीम*
थानाधिकारी रजनीश कुमार, एएसआई नवलराम, मनीष कुमार ,रणजीत पुरी,लालाराम।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





