गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
कपासन
सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना एक बार फिर भक्ति के महासंगम का साक्षी बनने जा रहा है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू

हो चुकी हैं। देश के कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विशेष बैठक आयोजित कर भव्य आयोजन की रणनीति तैयार की गई।

सांवलिया धाम आश्रम में मेवाड़ महामंडलेश्वर महंत श्री अनुज दास महाराज एवं महंत रामपाल दास महाराज की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से पहुंचे श्रद्धालु एवं सेवादार शामिल हुए।
बैठक के दौरान गुरु पूर्णिमा महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन प्रसादी, पेयजल, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा और सेवा व्यवस्थाओं पर विस्तार से मंथन किया गया।

इस वर्ष का गुरु पूर्णिमा महोत्सव ब्रह्मलीन मेवाड़ महामंडलेश्वर महंत श्री चेतन दास जी महाराज की पावन स्मृति को समर्पित रहेगा। आश्रम में गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा, जहां श्रद्धालु गुरुचरण वंदन कर कंठी धारण करेंगे।
मेवाड़ क्षेत्र का सबसे विशाल आध्यात्मिक आयोजन माने जाने वाले इस महोत्सव में हर वर्ष एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में आश्रम परिसर में तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं, ताकि आने वाले हर श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
भक्ति, आस्था और गुरु परंपरा के इस महापर्व को लेकर सांवलिया धाम आश्रम पूरी तरह तैयारियों में जुट चुका है। अब सभी की निगाहें उस ऐतिहासिक गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर हैं, जहां एक बार फिर लाखों श्रद्धालु आस्था की डोर से जुड़ेंगे।
बाइट = मेवाड़ महामंडलेश्वर अनुज दास महाराज

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment