सादड़ी,पाली
ब्रह्माकुमारीज अनुभूति भवन में घर बने मंदिर – एक आदर्श परिवार की परिकल्पना विषय पर कार्यक्रम आयोजित
“क्या हमारा घर केवल रहने का स्थान है, या वह एक मंदिर भी बन सकता है?”
कार्यक्रम में परिवार, रिश्तों, संस्कारों, आध्यात्मिकता और जीवन मूल्यों के विभिन्न पहलुओं को समझा। अब समय है उन सभी शिक्षाओं को एक सूत्र में पिरोकर एक आदर्श परिवार की परिकल्पना करने का।
घर को मंदिर बनाना कोई एक दिन का कार्य नहीं है। यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक सदस्य का योगदान आवश्यक है।
मंदिर और घर में अंतर
मंदिर में प्रवेश करते ही मन शांत हो जाता है।
वहाँ पवित्रता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।
यदि घर में भी—
– प्रेम हो,
– सम्मान हो,
– शांति हो,
– सहयोग हो,
– और परमात्मा की स्मृति हो,
तो घर भी मंदिर जैसा अनुभव देने लगता है।
मंदिर पत्थरों से नहीं बनता, वह भावनाओं और संस्कारों से बनता है।
उसी प्रकार घर भी केवल दीवारों से नहीं, बल्कि परिवार के सदस्यों के श्रेष्ठ गुणों से मंदिर बनता है।
आदर्श परिवार की विशेषताएँ
1. प्रेम
प्रेम परिवार की नींव है।
जहाँ प्रेम होता है, वहाँ दूरी नहीं टिकती।
प्रेम अधिकार नहीं, अपनापन है।
2. सम्मान
हर व्यक्ति सम्मान चाहता है।
जब परिवार के सदस्य एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, तब रिश्ते मजबूत बनते हैं।
3. विश्वास
विश्वास किसी भी परिवार की सबसे बड़ी पूँजी है।
विश्वास टूटने पर रिश्ते कमजोर हो जाते हैं।
4. संवाद
मधुर और खुला संवाद परिवार को जोड़े रखता है।
संवाद की कमी कई समस्याओं को जन्म देती है।
5. आध्यात्मिकता
आध्यात्मिकता परिवार को केवल साथ नहीं रखती, बल्कि आत्मिक रूप से जोड़ती है।
– आत्मिक चेतना
– सकारात्मक सोच
– संस्कार
– प्रेम
– सम्मान
– क्षमा
– कृतज्ञता
– संतोष
– सेवा । इस कार्यक्रम मे मुक्ष्य अतिथि डॉ जयश्री सुथार (कैडियोलॉजिस्ट)विजयबल्हव हॉस्पिटल सादड़ी की रहे और उन्होंने सभी परिवार को प्रेरणा देते हुए कहा कि परिवार में रहते अक दूसरे को सम्मान देते हुए हम चले,एक दूसरे के मददगार बन कर चले,संगठित होकर रहे ताकि समाज में एक उदाहरण बने,माउण्ट आबू से पधारे हुए राजयोगी सुधीर कुमार जी सभी भाई बहनों को मैडिटेशन करवाया और आदर्श स्कूल के प्रिंसपल महोदया हेमलता बहन जी ने भी संस्था के सराहना किया और एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित ने भी सभी को प्रेरणा दी,सादड़ी सेंटर की संचालिका बीके सूचिता दीदी जी ने सभी का स्वागत किया और बीके कविता ने सभी मेहमान का धन्यवाद किया,बीके अनिता,बीके उषा,बीके रेणु ने सभी को प्रसाद वितरण किया । इस अवसर पर अजीत कुमार राव,विनोद कुमार भाटी, कस्तूर चंद लुनिया,कपूर जी,महेश जी ब्यास आदि उपस्थित रहे
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





