सामूहिक विवाह को लेकर बैठक का आयोजन लिए कई निर्णय।
घाणेराव,पाली
परगना के महामंत्री महेंद्र मेवाड़ा ने बताया कि श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल परगना गोडवाड़ की कार्यकारणी की बैठक आज घाणेराव में अध्यक्ष कैप्टन कानाराम कलाल मुंडारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें 21 नवंबर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह को लेकर सभी प्रकार की व्यवस्था को लेकर चर्चा कर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। जिसमें प्रमुख रूप से नाश्ता, भोजन, टेंट, लाइट,झुंझार बावजी की छतरी की प्रतिष्ठा कराने,जुझार जी की जमीन को ओरण घोषित करने,विवाह समारोह की व्यवस्था कमेटियां गठन आगामी बैठक में करने,जिले भर स्वजातीय संगठन का सहयोग लेकर कार्य करने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस मौके पर परगना संरक्षक चंद्र शेखर मेवाड़ा,कांतिलाल मुंडारा,उपाध्यक्ष मांगीलाल मुंडारा,कोषाध्यक्ष धनराज देसूरी,मंत्री बाबूलाल दादाई,रमेशजी नाडोल,दलपत जी मेवाड़ा बाली,सलाहकार समिति के सदस्य,लक्ष्मीनारायण घाणेराव,मीठालाल मुंडारा,महेश मेवाड़ा नाडोल/घाणेराव,दिलीप कुमार देसूरी सहित स्वजातीय बंधु मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





