नए सेवा प्रकल्प खोलने,पौधरोपण करने व बाल संस्कार केंद्रों को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने का लिया निर्णय।
सेवाडी,पाली।
स्थानीय श्रीखेतलाजी धर्मशाला में सेवाभारती सहप्रांत मंत्री विजय सिंह माली व जिलाध्यक्ष सुरेश रावल के सानिध्य में बैठक हुई जिसमें नए सेवा प्रकल्प खोलने,पौधरोपण करने व बाल संस्कार केंद्रों को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया।
जिला मंत्री शंकरलाल मालवीय ने बताया कि बैठक में जिला प्रकल्प प्रमुख प्रकाश त्रिवेदी ने बंद हुए सेवा प्रकल्पों को पुनः शुरु करने व नए सेवा प्रकल्प खोलने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार कर नगरपालिका क्षेत्र की हर बस्ती व 5000से अधिक आबादी वाले गांवों में सेवा प्रकल्प खोलने का निर्णय लिया। इसी प्रकार जुलाई माह में बाल संस्कार केन्द्र के भैया बहनों द्वारा पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया।माली ने प्रकल्प शिक्षकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर सभी बाल संस्कार केंद्रों को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने के लिए भामाशाहों के सहयोग से संसाधन उपलब्ध कराने व 15जुलाई से31अगस्त तक निधि संग्रह अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।बैठक में जिला सेवा प्रमुख गोविंद वैष्णव,शैतान सिंह राजपुरोहित व रमेश राव ने भी सुझाव दिए तथा वर्तमान में चल रहे सेवा प्रकल्पों की गतिविधियों की समीक्षा की गई।कल्याण मंत्र से बैठक का समापन हुआ।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नरसेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ शिक्षा,स्वास्थ्य ,स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





