आंगनबाड़ी यूनियन ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 18000 मानदेय की मांग।

SHARE:

चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला
बोल:

3G मोबाइल से 5G का काम नहीं होगा” आंगनबाड़ी यूनियन ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 18000 मानदेय की मांग

मानदेय बढ़ाओ, समय पर भुगतान करो वरना आंदोलन

*चित्तौड़गढ़, 09 जुलाई 2026* आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन, चित्तौड़गढ़ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्ट्रेट चौराहा पर मानव श्रृंखला बनाकर कर नारो के साथ प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध यूनियन की जिला महामंत्री निर्मला कुमावत के नेतृत्व में दिया गया।
यूनियन ने कहा कि केंद्र के 2025-26 के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ग्राम साथिन और आशा सहयोगिनी के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इससे देश की 35 लाख बहनों को निराशा हुई है।
*ज्ञापन में 6 मुख्य मांगे रखी गई हैं:*
1. *मानदेय 18000 रु प्रति माह* किया जाए। 2018 के बाद से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
2. *समान काम समान वेतन* लागू किया जाए।
3. *सेवानिवृत्ति पर 5 लाख रु* एकमुश्त दिए जाएं।
4. *सीधी भर्ती पर रोक* लगे। अनुभवी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को वरिष्ठता के आधार पर लिया जाए।
5. *पिछले 4 माह का बकाया मानदेय* 15 तारीख तक सभी के खाते में डाला जाए। अन्यथा ऑनलाइन-ऑफलाइन काम बंद कर आंदोलन किया जाएगा।
6. *किराया, मोबाइल डाटा, CBE, भवन रिपेयरिंग* का बजट 1 से 5 तारीख के बीच सीधे खाते में भेजा जाए।
यूनियन ने आरोप लगाया कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पोषण ट्रैकर, ऑनलाइन रिपोर्टिंग जैसे 5G वाले काम करवा रही है, लेकिन सुविधा 3G मोबाइल की भी नहीं दी जा रही।
ज्ञापन में नारी सशक्तिकरण की दिशा में जल्द आदेश जारी कर राहत देने की मांग की गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment