चितौडगढ, नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भगवा सेना भारत के तत्वावधान में भादसोड़ा में नारी आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन
खबर लौकेशन भादसोड़ा,
भगवा सेना भारत के तत्वावधान में एवं SMART & ALERT GROUP, भादसोड़ा के सहयोग से, संचालक पूजा सोनी के नेतृत्व एवं सफल संचालन में श्री सांवलिया सेठ प्राकट्य स्थल, भादसोड़ा में “नारी आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम” का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम भगवा सेना भारत के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव जी कश्यप, पूर्व आईएएस एवं प्रदेश प्रवक्ता एवं सलाहकार श्री श्याम सिंह राजपुरोहित, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनीश जैन, अजमेर संभाग प्रभारी श्रीमती नीलिमा, डॉ. भवानी शंकर पिपलीवाल, कपिल शर्मा, सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं जयसिंह गहलोत सहित भगवा सेना भारत के प्रदेश पदाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना एवं अतिथि सम्मान के साथ हुआ। इसके पश्चात महिलाओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता पर विचार व्यक्त किए गए। प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं द्वारा सूर्य नमस्कार, योग प्रदर्शन, पिरामिड, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, अस्त्र-शस्त्र एवं लाठी प्रदर्शन, अटैक अवेयरनेस तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, भाजपा मंडल संरक्षक रमेश चंडालिया, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सूर्य प्रताप सिंह गुड्डा, पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, मंडल मंत्री हरीश तलेसरा, , थाना प्रभारी श्री अमित चंद जी मीणा, श्री सांवलिया सेठ मंदिर, मंडफिया के मुख्य पुजारी नितिन महाराज, श्री सांवलिया सेठ गौ सेवा महिला मंडल की ओर से श्रीमती शोभा वैष्णव, श्रीमती रश्मि जैन, श्रीमती नेहा वैष्णव, श्रीमती ज्योति शर्मा, गौशाला समिति के समस्त सदस्य, पियूष सोनी, निलेश सोनी, बैंक कर्मचारी दीपक ओझा, पुलिस प्रशासन, विद्यालय परिवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भादसोड़ा, रूसे एवं भीमगढ़ से आई हुई बालिकाओं ने अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रदर्शन कर सभी अतिथियों एवं दर्शकों की सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री सांवलिया सेठ प्राकट्य स्थल मंदिर मंडल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम स्थल (डोम) की व्यवस्था मंदिर मंडल द्वारा की गई तथा कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के लिए नाश्ते की व्यवस्था श्री अशोक जी अग्रवाल एवं मंदिर मंडल द्वारा की गई। रूसे से आई हुई बालिकाओं के दो समय के भोजन की व्यवस्था बिरजूलाल (बिरजू अंकल) द्वारा की गई।
इसके अतिरिक्त प्रशिक्षणार्थी बालिकाओं के आने-जाने, नाश्ते, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का दायित्व SMART & ALERT GROUP, भादसोड़ा की संचालक पूजा सोनी द्वारा व्यक्तिगत रूप से वहन किया गया, जिससे कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं एवं अतिथियों का उपरणा, स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मान किया गया।
अंत में पूजा सोनी ने भगवा सेना भारत, श्री सांवलिया सेठ प्राकट्य स्थल मंदिर मंडल, श्री सांवलिया सेठ गौ सेवा महिला मंडल, पुलिस प्रशासन, सभी अतिथियों, सहयोगियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं समस्त ग्रामवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





