विश्व योग दिवस पर महात्मा गांधी विद्यालय में हुआ सामूहिक योगाभ्यास।
खुडाला फालना, 21 जून।
आयुर्वेद विभाग एवं नगर पालिका खुडाला फालना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी विद्यालय परिसर में नगर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” रही।
आयुर्वेद विभाग के प्रतिनिधियों, पीटीआई भंवर जी एवं प्रधानाचार्य राजेश पुरी ने बताया कि योग प्रशिक्षक द्वारा आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए गए। योगाभ्यास में बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जिलेभर में ब्लॉक, ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा चिन्हित धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर भी प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः 7:00 बजे से 7:45 बजे तक कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में नगर पालिका खुडाला फालना के सहायक अभियंता शैलेन्द्र कुमार, यूडीसी मनोहर राठौड़, रवि बिरावट, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,समाजसेवी अमित मेहता,संजय सोलंकी शिक्षकगण,नगर पालिका कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





