निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ।

SHARE:

निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ

अयोध्या। रानोपाली स्थित हनुमत होम्यो हॉल द्वारा 24 मई को आयोजित निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ अयोध्या के महापौर महन्त गिरिश पति त्रिपाठी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाओं का लाभ प्राप्त किया।शिविर के समापन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवी आशीष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजकों ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
शिविर में डॉ. उपेन्द्र मणि त्रिपाठी, डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, डॉ. रविकांत त्रिपाठी, डॉ. दीपक शुक्ला एवं डॉ. पवन कुमार अग्रहरि ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।आयोजक डॉ. मनीष राय ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में विभिन्न होम्योपैथिक दवा कंपनियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment