विनायक दामोदर सावरकर की जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।

SHARE:

विनायक दामोदर सावरकर की जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।
आज फालना शहर में वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती का कार्यक्रम सावरकर चौक पर समिति के अध्यक्ष ख़ुशाल चौधरी समाजसेवा अमित मेहता एवं पूर्व पार्षद देवेंद्र पवार समिति के उपाध्यक्ष जगदीश कुमार,प्रवीण घाची ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम को किया प्रारंभ उसके बाद समिति के सदस्य कांतिलाल सुथार ने कहा की मां भारती के वीर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी नेता, क्रांतिकारी समाज सुधारक एवं ओजस्वी वक्ता विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर कोटि-कोटि नमन और कहा कि विनायक दामोदर सावरकर जिनेह वीर सावरकर भी कहा जाता है एक महान भारतीय स्वतंत्रता सैनानी,समाज सुधारक और विचारक थे उनका जन्म 28 मई 1883 को महाराष्ट्र के नासिक ज़िले के भागुर गाँव में हुआ था वे एक प्रखर राष्ट्रवादी और ‘हिंदुत्व’विचारधारा के प्रमुख प्रणेता थे इस अवसर पर अन्य वक्ता संतोष शर्मा ने बताया कि सावरकर ने ब्रिटिश शासन के ख़िलाफ़ युवाओं को संगठित करने के लिए 1904 में ‘अभिनव भारत सोसाइटी’की स्थापना की लंदन में क़ानून की पढ़ाई के दौरान उन्होंने ‘इंडिया हाउस’ से क्रांतिकारी गतिविधियों का संचालन किया उन्होंने 1857 के सिपाही विद्रोह को भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम मानने वाला प्रमुख इतिहासकार माना जाता है | कार्यक्रम के बौद्धिक के पश्चात भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए छास वितरण के तीन जगहों पर काउंटर भी लगाए गये एवं कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष महोदय की ओर से प्रसादी का कार्यक्रम भी रखा गया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का समिति के सरक्षक प्रवीण घाची ने आभार जताया इस अवसर पर समिति के संरक्षक प्रवीण घाची, अध्यक्ष ख़ुशाल चौधरी,अमित मेहता,श्याम सिंह जोधा,चेतन कुमार,मोहन लाल कुमावत,प्रकाश कुमार,देवेंद्र पवार,मांगीलाल सोलंकी,भरत बंजारा,दीपाराम,रूपाराम,शंकर चौधरी,रमेश चौधरी,उत्तम भाटी,जसराज परमार,कांतिलाल आदिवाल,रितिक जोधा,पोकरलाल माली,संजय सेन,मोहन सिंह,निलेश सुथार,कमलेश परिहार,ख़ुसाल सुआरा,हरीश परमार,महेश सोलंकी,अशोक बचेटा,बंसीलाल मालवीय,कांतिलाल सुथार,जसवंत सिंह साखला,महेन्द्र सिंह,किशोर सिंह,नरेश मालवीय,देवीलाल दमामी,मांगीलाल,जगदीश सोलंकी,ललित,पायल कुमारी,पदमावती,आशा कुमारी आदि लोगों की उपस्थिति में जन्म जयंती का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment