ऐसीबीईओ ने देसूरी के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ ने देसूरी के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश
देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नं 3,नं 2, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौधरा माता ढाणी व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देसूरी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पीईईओ जगदीश ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली सर्वप्रथम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 3 पहुंचे।माली ने दूध वितरण ,एमडीएम, मूवमेंट रजिस्टर ,पुस्तक अवदान रजिस्टर,एस एच डब्ल्यू रजिस्टर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माली ने कक्षाओं का अवलोकन कर संबलन प्रदान किया तथा विद्यार्थियों से संवाद किया।इस अवसर पर संस्था प्रधान रुमाली बाई मीना, चंपालाल परमार , बबीता कुमारी, प्रेमलता कोरानी, अर्जुन कुमार व मोहनराम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौधरा माता की ढाणी व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देसूरी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2में संस्था प्रधान मीनाक्षी पुरोहित,रेखा छीपा, मंजुलता मीणा,विभा चौहान, रेखा कुमारी व श्रीमती जीतु से विद्यार्थियों की शैक्षणिक सहशैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा कक्षाओं के प्रिंट रिच होने की सराहना की व नामांकन बढ़ाने हेतु चर्चा की।माली ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। माली ने विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, कार्यपुस्तिका वितरण, लर्निंग आउटकम फ्लेक्स, स्वगणना,एच पी वी टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली व मिशन मानस की चर्चा की।इस अवसर पर संस्था प्रधान छगनलाल, अभिमन्यु सिंह राठौड़, कुसुम कुमारी समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment