स्वच्छता एवं व्यवस्था को लेकर एक बैठक हुई आयोजित।
*नगर पालिका फालना द्वारा व्यापार मंडल एवं बाजार प्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार नगर पालिका फालना द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर व्यापार मंडल एवं बाजार प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर पालिका फालना के अधिशासी अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई*
*बैठक में व्यापार मंडल प्रतिनिधियों एवं बाजार संघ के सदस्यों को स्वच्छता बनाए रखने, दुकानों के बाहर कचरा नहीं डालने, डस्टबिन का उपयोग करने तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही बाजार क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, नाला-नालियों की सफाई एवं *जनभागीदारी से स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विनय पाल एईएन शैलेंद्र कुमार जन प्रतिनिधि देवेंद्र सिदावत,श्याम सिंह जोधा,अमित मेहता,कुणाल पवार,भोपाल सिंह गुर्जर,अनिल सिंह खगारोत,ललित मालवीय,संभव जैन,संजय सिरोया,शिव प्रकाश तिवारी,सुमेर सिंह चानोद,रस्मी चौधरी एसबीएम एमआईएस इंजीनियर,संजय जमादार आदि लोगो की उपस्थित बैठक सम्पन्न हुई*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





