435 किलो डोडाचूरा व 1.25 किलो अफीम जब्त, कारतूस सहित स्कॉर्पियो जब्त।

SHARE:

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

435 किलो डोडाचूरा व 1.25 किलो अफीम जब्त, कारतूस सहित स्कॉर्पियो जब्त।

चित्तौड़गढ़।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 435 किलो 470 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा, 1.250 किलोग्राम अवैध अफीम, मैगजीन मय 03 जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल जब्त किया गया। तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण मे शनिवार को थाने के एएसआई शिवलाल मय जाब्ता की सूचना कर बताया कि कांटी की तरफ से एक सफेद कलर की स्कार्पियो कार जिसमें दो व्यक्ति बैठे नजर आये है जिसको रोकने का ईशारा किया लेकिन स्कार्पियो कार का चालक कार को नहीं रोककर सांकड़ो का खेड़ा की तरफ भगाकर ले गया जिसका पीछा किया तो सिंगोला गांव के अन्दर दाहिने तरफ एक नोहरे (बाड़े) के सामने खड़ी कर भाग गये जिनकी तलाश की मगर मौके से अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गये, सूचना पर श्यामा राम पु.नि. थानाधिकारी थाना गंगरार मय जाब्ता मय सरकारी बोलेरो के थाने से रवाना हो सिंगोला पहुंच डिटेनशुदा स्कार्पियो कार की नियमानुसार तलाशी ली जाकर कार में रखी 01.250 किलोग्राम अवैध अफीम मय बारदाना, 23 प्लास्टिक के क‌ट्टो में भरा अवैध अफीम का अधकुचला डोडाचूरा कुल वजन 435 किलो 470 ग्राम मय बारदाना, मैगजीन मय 03 जिन्दा कारतूस, एक आई फोन ऐप्पल का मिले, जिनको निमयानुसार कार्यवाही कर जब्त किया गया। स्कार्पियो कार की बीच वाली व पीछे वाली सीटे हटाकर अवैध अफीम का डोडाचूरा परिवहन किया जा रहा था। प्रकरण हाजा का अनुसंधान जारी है।
*कार्यवाही पुलिस टीम-*
थानाधिकारी श्यामाराम,
एएसआई शिवलाल, कानि रोहिताशव,श्योपत, बाबूलाल, भैरूलाल

जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment