जल सेवा ही उत्तम संकल्प,भारत विकास परिषद द्वारा जल पॉइंट की स्थापना आमजन को मिलेगी राहत।
भारत विकास परिषद् फालना -बाली द्वारा स्थाई सेवा प्रकल्प के तहत शीतल जलगृहो (स्टैंड प्याऊ )की स्थापना की गई,शाखा अध्यक्ष श्री गोपाल पारीक ने जल सेवा को ही उत्तम संकल्प बताया एवं गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिषद् सदस्यों के सहयोग से आगामी ग्रीष्म ऋतु में फालना शहर के मुख्य स्थानो, बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों की सुविधार्थ खालसा पेट्रोल पंप बस स्टैंड,मुख्य बाजार मेहता हैंडलूम के बाहर,रोडवेज बस स्टैंड सरस्वती कलेक्शन के बाहर औऱ खुडाला बस स्टैंड पर शीतल जलगृहो को स्थापित कर इनका उद्धघाटन उद्योगपति एवं समाजसेवी राम किशोर गोयल,परिषद् प्रांतीय गतिविधि प्रभारी डॉक्टर सुरेश चंद्र अग्रवाल,शाखा संरक्षक उगम सिंह पंवार की उपस्तिथि में किया गया |शाखा सचिव पूनम सिंह राजपुरोहित के अनुसार इन जगहों पर आगामी चार माह तक यह जल सेवा निरंतर जारी रहेगी इस हेतु भामाशाहो का आभार प्रकट किया,परिषद सदस्य मूल सिंह राजपुरोहित श्रीमती पूनम गोयल श्रीमती बिजल मेहता,हेमंत शर्मा सहसदस्य श्री अमित मेहता सहित कई नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





