चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया भारत को पुन: विश्र गुरू बनाने के लिए आध्यात्मिक कार्यक्रम आवश्यक जीजी मां चंदा श्री देव पूजा के साथ देश सेवा जीजी मां चंदा श्री राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ हरि हर मिलन 2026 कार्यक्रम संपन्न चितौडगढ जिलें के उपखंड भदेसर क्षेत्र के मंशापूर्ण धाम पोटला कलां के महादेव की द्वितीय वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित “हरि -हर मिलन 2026” कार्यक्रम पर राधा कृष्ण मंदिर स्थित महादेव की महा आरती से प्रारंभ शोभा यात्रा में सामूहिक घूमर कबूतर खाने पर प्रस्तुत कर राजस्थान की संस्कृति को अक्षुण्य व निरंतर बनाए रखने का संदेश दिया गया। भव्य शोभा यात्रा को एस्कॉर्ट करती बुलेट सवार बालिकाएं ,मीरा सर्किल पर शस्त्र प्रदर्शन कर आत्मरक्षा का संदेश देती पूजा अलर्ट ग्रुप भादसोड़ा की बालिकाएं, समाज सेवक नंदलाल सामरिया की ओर से शोभायात्रा पर जगह-जगह जे सी बी से पुष्प वर्षा भी कार्यक्रम का आकर्षण रही ।सांवरिया सेठ मंदिर में हरि-हर मिलन के दौरान मंशापूर्ण धाम पोटला कलां की संस्थापक जीजी मां चंदा श्री ने दीपक भेंट कर सांवरिया के दर पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के मन में आध्यात्म की जोत जलाकर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की प्रार्थना की गई। गुप्तेश्वर महादेव के सामने वेद विद्यालय के बटुकों द्वारा स्वस्ति वाचन के साथ वरमाला की रस्म कर राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ हरिहर मिलन 2026 आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





