बेजुबान जानवरों की सेवा ही ईश्वर सेवा है।

SHARE:

  1. मां शांति सेवा फाउंडेशन अयोध्या द्वारा गर्मी को देखते हुए जानवरों के लिए पानी की हौदी रखकर बेजुबान जानवरो की प्यास बुझाने के कार्य का शुभारंभ रानोपाली स्थित हनुमंत होमियो हॉल पर मुख्य अतिथि साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दानपति तिवारी द्वारा हौदी में पानी डालकर किया गया। उन्होंने कहा कि हम मानवो को बेजुबान जानवरों के सेवा में आगे आना चाहिए। संस्था के संस्थापक बसंत राम ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्मी के शुरुआत में जानवरों के लिए सात जगह हौदी रखी जाएगी। जिसका शुभारंभ आज किया गया। कार्यक्रम में शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। सी एम श्रीवास्तव, राजेश कुमार मिश्रा, कवि आर डी आनंद, राम सुरेश शास्त्री, डॉ मनीष राय श्री विनय कुमार राय को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ विनय प्रकाश मौर्य, पंकज पाठक, पवन यादव, संदीप श्रीवास्तव, त्रियुगी नाथ पाण्डेय, रंजीत यादव रमाकांत विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का संस्था अध्यक्ष नेहा कुमारी ने धन्यवाद कर आभार ज्ञापित किया।
Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment