ज्योतिबा फुले जयंती पर निकाली शोभा यात्रा।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

कपासन नगर में माली समाज द्वारा ज्योतिबा फुले जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान कांग्रेस पदाधिकारीयो एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया साथ ही सूरज माली को स्वस्थ होने पर स्वागत कर बधाई दी गई।
यह जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भवानी शंकर लोहार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं निवर्तमान प्रधान पंचायत समिति कपासन भेरूलाल चौधरी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा, जिला शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस के संयोजक लक्ष्मीनारायण व्यास, भजन गायक कलाकार एवं कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता भेरुलाल बारेगामा, सुभाष शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment