शतचंडी महायज्ञ तथा कलश स्थापना की तैयारियां पूर्ण।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा शतचंडी महायज्ञ तथा कलश स्थापना की तैयारियां पूर्ण प्रभात फेरी और कलश यात्रा आज बागुंड के चामुंडा माता मंदिर में होगा आयोजन।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांवलियाजी चौराहे के पास स्थित बागुंड
गांव में नवनिर्मित चामुंडा माता मंदिर के कलश स्थापना को लेकर आयोजित होने वाले नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद् देवी भागवत कथा की तैयारियां पूर्ण हो गई। जानकारी के अनुसार बागुंड तथा मदन पुरा व दौलत पुरा गांवों के ग्राम वासियों की भागीदारी में नवनिर्मित चामुंडा माता मंदिर पर कलश स्थापना को लेकर आयोजित होने वाले नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ तथा श्रीमद् देवी भागवत कथा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दें दिया है। जानकारी के अनुसार मुंगाना धाम के पीठाधीश्वर अनुज दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 6 अप्रैल को हिमाद्री स्नान जल कलश यात्रा हरि बोल प्रभात फेरिया का समागम तथा देव स्थापना की जाएगी 7 अप्रैल को देव पूजन अरणी मंथन तथा हवन प्रारंभ होगा यहां पर प्रतिदिन भागवत कथा के साथ
शतचंडी महायज्ञ भी चलेगा भागवत कथा में व्यास पीठ पर मुंगाना धाम के पीठाधीश्वर अनुज दास जी महाराज बीराजेगें वही यज्ञाचार्य गोपाल जी व्यास मंदसौर होंगे इसके अलावा खेरी के संत शिवराम दास जी महाराज का भी सानिध्य प्राप्त होगा। इस शतचंडी महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति 15 अप्रैल को होगी इसी दिवस में मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश की स्थापना भी की जाएगी। इस आयोजन में बागुंड मदनपुरा तथा दौलतपुरा गांवो के लोगों की भागीदारी है। यहां पर प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन रखा गया है जिसमें 6 अप्रैल को भजन गायक शंभू धनगर, 7 को भेरूलाल भाट, 8 को सुरेश गहलोत, 9 को भेरूलाल बारेगामा, 10 अप्रैल को त्रिषा सुथार, 11 को प्रेम शंकर जाट, 12 को आयुष शर्मा, 13 को नरेश प्रजापत, 14 को धनराज जोशी और पार्टी के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरियों के साथ कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए चामुंडा माता मंदिर स्थल पर पहुंचेगी और धर्म सभा में परिवर्तित हो जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment