डिम्पल राठौड़ को उदयपुर शहर-ग्रामीण की सह-प्रभारी जिम्मेदारी।
देसूरी,पाली।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव डिम्पल राठौड़ को उदयपुर शहर एवं उदयपुर ग्रामीण जिला सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा जारी जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची में यह नियुक्ति की गई है। सूची के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश चौधरी को उदयपुर शहर और ग्रामीण का जिला प्रभारी बनाया गया है, जबकि डिम्पल राठौड़ को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डिम्पल राठौड़ वर्तमान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले भी संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। वे महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रह चुकी है। उदयपुर विधानसभा क्षेत्र सहित अलावा उन्होंने अजमेर और ब्यावर जिलों में भी संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
उन्होंने जोधपुर जिले के भोपालगढ़ और बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की जिम्मेदारी संभाली थी। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि अब उनके अनुभव का लाभ उदयपुर जिले में संगठन को मिलेगा।
घाणेराव निवासी डिम्पल राठौड़ को मिली इस नई जिम्मेदारी पर पाली जिले सहित देसूरी क्षेत्र और उदयपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





