सरकार की लाभकारी योजनाओं की दी जानकारी।

SHARE:

ऐसीबीईओ ने नाडोल के विद्यालयों में आयोजित मेगा पीटीएम में भाग लेकर अभिभावकों व विद्यार्थियों से संवाद कर सरकार की लाभकारी योजनाओं की दी जानकारी
नाडोल,पाली ‌।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 1,2 व बेरा गंगाजलिया की मेगा पीटीएम में भाग लेकर अभिभावकों व विद्यार्थियों से संवाद कर सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा प्रवेशोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।
पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नाडोल भगवती मेघवाल ने बताया कि सर्वप्रथम माली महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पहुंचे। जहां सरस्वती पूजन व वंदना से प्रारंभ हुई मेगा पीटीएम में भाग लिया।इस दौरान स्थानीय परीक्षा प्रभारी समदर सिंह राठौड़ ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की। माली व संस्था प्रधान मेघवाल ने विद्यार्थियों को प्रगति पत्र वितरित कर शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति से अवगत कराया। माली ने इस अवसर पर अभिभावकों व विद्यार्थियों से संवाद कर सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा सरकारी विद्यालयों को उत्कृष्टता का केंद्र बताते हुए प्रवेशोत्सव के तहत अधिकाधिक प्रवेश कराने का आह्वान किया। नरपतदास लश्करी व राजेंद्र कुमार वैष्णव ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की जानकारी दी। तत्पश्चात माली ने अभिभावकों व विद्यालय स्टाफ के साथ पौधरोपण किया।इस अवसर पर हेमंत कुमावत, जगदीश चौधरी, गणपत बोस, महेंद्र कुमार वाघाणा, मुकेश कुमार गुर्जर, कैलाश कुमार, दिनेश कुमार चौहान,धीरज मोबारशा,रेखा कुमारी,लक्ष्मी कुमारी, सुमन कुमारी, ममता शर्मा व जितेन्द्र समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रही मेगा पीटीएम में भाग लेकर अभिभावकों से अपने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की।इस अवसर पर संस्था प्रधान सुमेर सिंह राजपुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए। राजेंद्र सिंह राजपुरोहित व फतेहसिंह चारण के निर्देशन में बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए तत्पश्चात माली ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही मेगा पीटीएम में उपस्थित होकर संस्था प्रधान मधु पांडेय के साथ कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं का बाहुमान किया व नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 2व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरा गंगाजलिया व राजकीय प्राथमिक विद्यालय मारु ढाणी की पीटीएम में भी शिरकत कर अभिभावकों से संवाद किया व अधिकाधिक नामांकन के लिए आह्वान किया।इस अवसर पर संस्था प्रधान महिपाल सिंह, गणपतसिंह कुंपावत व मुकेश पालीवाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि विभागीय निर्देशानुसार आज समस्त शिक्षा अधिकारियों को विभिन्न राजकीय विद्यालयों में आयोजित मेगा पीटीएम में भाग लेकर अभिभावकों से संवाद करना था।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment