चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
इजरायल, अमेरिका और ईरान के मध्य जारी तनाव के बीच देश के हितों की रक्षा करने में केंद्र की भाजपा सरकार की विफलता और बढ़ती महंगाई के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।
वीओ – कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में की गई 60 रुपये की बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष के दौरान मोदी सरकार अपनी विदेश नीति के जरिए देश के ईंधन हितों को सुरक्षित नहीं रख पाई, जिससे देश में आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की हालिया वृद्धि ने आम जनता और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीजल की अनिश्चित उपलब्धता के कारण परिवहन और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ने की आशंका है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार आमजन को राहत देने के बजाय उन पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाल रही है। विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
बाईट -प्रमोद सिसोदिया -कांग्रेस जिलाध्यक्ष
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





