देसूरी एसीबीईओ माली ने छोड़ा ,शोभावास व सारंगवास का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोड़ा , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शोभावास व राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारंगवास का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोड़ा के संस्था प्रधान नैनाराम पसार ने बताया कि एसीबीईओ माली ने कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया
तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर स्थानीय परीक्षा व दक्षता आधारित आकलन की तैयारियों का फीडबैक लिया व इस माह में कक्षा 3के विद्यार्थियों के लिए होने वाले बुनियादी अधिगम अध्ययन की चर्चा कर तैयारी के लिए निर्देश दिए।संस्था प्रधान नैनाराम पसार ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर ओगड राम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । तत्पश्चात् माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शोभावास , राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारंगवास का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्था प्रधान लालचंद मीणा व विनोद मेहरा समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से संबलन प्रदान करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





