अयोध्या धाम में ‘ग्रंथराज श्री ज्ञानेश्वरी’ कथा का शुभारंभ,चंपत राय करेंगे उद्घाटन।
बाल योगी सदानंद महाराज के सान्निध्य में भव्य पारायण व अखंड हरिनाम महोत्सव, हजारों श्रद्धालु पहुंचे
ज्ञानेश्वरी कथा में योगी आदित्यनाथ व देवेंद्र फडणवीस समेत कई विशिष्ट हस्तियों की संभावित उपस्थिति
अयोध्या धाम।
ग्रंथ राज ज्ञानेश्वरी के कथा का अमृत वर्षा करके अज्ञानता से ज्ञानता की ओर मानव को ले जाने का प्रयास करेंगे। कथावाचक तुंगेश्वर पर्वत महाराष्ट्र के वाल योगी सदानंद महाराज जी भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे । और साथ में हजारों भक्तगण कथा पारायण करेंगे। जिसका उद्घाटन गुरुवार की सुबह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जी करेगे। इस अवसर पर महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकारों की कई विशिष्ट विभूतियों की मौजूदगी रहेगी । तथा श्रोता के रूप में महाराष्ट्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित हो चुके हैं। और श्रद्धालु का आगमन जारी है। उक्त जानकारी बुधवार की शाम को महाराष्ट्र से पहुंची ट्रस्टी डॉक्टर ज्योति दीपक ठाकरे व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पत्रकारों को प्रदान किया है। अयोध्या के तीर्थ क्षेत्र पुरम में गुरुवार से आयोजित होने वाली ग्रंथ राज श्री ज्ञानेश्वरी कथा का भव्य सामुदायिक पारायण एवं अखंड हरिनाम महोत्सव की जानकारी देते हुए विस्तृत रूप से श्रीमती ठाकरे ने बताया कि आने वाले भक्तों के रहने, ठहरने, भोजन और विश्राम की व्यवस्था ट्रस्ट वॉल योगी श्री सदानंद महाराज ज्ञानेश्वरी पारायण महोत्सव समिति, अखिल वारकरी समाज महाराष्ट्र, परशुराम कुंड तुंगेश्वर पर्वत के संयुक्त तत्वाधान में की गई है। स्थानीय स्तर पर अयोध्या के संत महात्माओं के अलावा एक महाविद्यालय के प्रबंधक राम मूर्ति तिवारी, गायत्री तिवारी, महेंद्र राम मूर्ति तिवारी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। कथा के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन परिचय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी जी महाराज के मुखारविंद से अमृत पान कराया जाएगा। शांति ब्रह्म श्री संत एकनाथ महाराज जी द्वारा कृत भावार्थ रामायण कथा का वर्णन श्री योगी महाराज गोसिवी के द्वारा किया जाएगा। वही ग्रंथ राज ज्ञानेश्वरी एवं अखंड हरिनाम नाम कीर्तन बाल योगी संत श्री सदानंद जी महाराज जी द्वारा रसपान कराया जाएगा । उन्होंने आगे बताया की कथा रसपान के दौरान उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित महान हस्तिया उपस्थिति रहेगी ।तो वही स्थानीय संत महंत के साथ अन्य प्रदेशों के भी संत महात्माओं का दर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। इस वार्ता के दौरान अध्यक्ष गुरुनाथ भुईर, सचिव भास्कर भुईर, ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी केदारनाथ महतो आदि लोग मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





