कोलर , मगरतलाव ,नया गांव व पनोता विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ माली ने कोलर , मगरतलाव ,नया गांव व पनोता विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

खिंवाड़ा,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरतलाव, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया गांव,राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोता का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलर के कार्यवाहक संस्था प्रधान भीमसिंह सोलंकी ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को शब्द कोश, सामान्य ज्ञान,समाचार पत्र तथा पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया तत्पश्चात शाला संबलन के तहत कक्षाओं का निरीक्षण कर कार्यपुस्तिकाओं की जांच की। माली ने कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर पांचवीं आठवीं कक्षा की परीक्षा की तैयारियों का फीडबैक लिया । कार्यवाहक संस्था प्रधान भीमसिंह सोलंकी ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर मनोहर सिंह,वनाराम पंवार, मोनिका थईम व विजयराज मीणा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरतलाव, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया गांव, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पनोता व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोता का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान चंदनसिंह, सूरजभान सिंह राजपुरोहित, सुमन कंवर चंपावत व घीसाराम चौधरी समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से संबलन प्रदान करते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment