विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं चुनावी साक्षरता महोत्सव आयोजित।

SHARE:

विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं चुनावी साक्षरता महोत्सव आयोजित।

देसूरी,पाली।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देसूरी में वार्षिक उत्सव एवं चुनावी साक्षरता महोत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री जगदीश जी चौधरी के नेतृत्व में तथा भामाशाह मोतीलाल जी माली, घनश्याम जी छीपा एवं अनिल जी जांगिड़ (अंगिरा सैनिटरी) के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ साथियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, समूह गान, देशभक्ति गीत तथा सामाजिक संदेश से ओत-प्रोत नाटक शामिल रहे। प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
चुनावी साक्षरता महोत्सव के अंतर्गत पोस्टर, रंगोली, क्विज एवं नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतंत्र एवं मतदान के महत्व का प्रभावशाली संदेश दिया।
शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) से जुड़े सक्रिय विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों का अभिनंदन किया गया।
अपने उद्बोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को मतदाता जागरूकता शपथ दिलवाई गई। सम्पूर्ण आयोजन विद्यालय परिवार की एकजुटता, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता का प्रेरक उदाहरण रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment