समारोह पूर्वक दी अध्यापक को विदाई, 29 वर्ष एक ही विद्यालय में रहे कार्यरत।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

समारोह पूर्वक दी अध्यापक को विदाई,
29 वर्ष एक ही विद्यालय में रहे कार्यरत

सांवलियाजी- सांवलियाजी कस्बे में संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 29 वर्ष की राजकीय सेवा पूर्ण करने पर विद्यालय के अध्यापक महिपाल सिंह राणावत को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य दिनेश चंद बैरवा की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी स्टाफ कर्मियों ने उपरना, साफा, माला पहनाकर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ की छवि व अभिनंदन पत्र भेंट कर स्वागत करते हुए विदाई दी। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्या सुनिता भार्गव, पत्रकार उमेश तिवारी, कूंथना प्रधानाचार्य भगवान लाल सहित अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा सेवानिवृत होने वाले अध्यापक राणावत ने अपनी राजकीय सेवाकाल के अनुभव साझा किए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment