सिंधी समाज से 35 वर्ष पुराना संबंध, महाशिवरात्रि पर शिव बारात में शामिल होंगे विनय कटियार।
अयोध्या।
पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि उनका सिंधी समाज से करीब 35 वर्ष पुराना आत्मीय रिश्ता है। यह बातें उन्होंने अयोध्या स्थित अपने आवास पर कहीं। उन्होंने सिंधी समाज को मेहनती, कर्मनिष्ठ और संघर्षशील बताते हुए समाज के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर रामनगर कॉलोनी स्थित शिवालय परिवार के महंत गणेश दास ने आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाली शिव बारात में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया तथा शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। पूर्व सांसद ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वह अवश्य कार्यक्रम में शामिल होंगे और सिंधी समाज के पुराने साथियों से मुलाकात करेंगे।श्री कटियार ने सिंधी सेंट्रल पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय भागूमल हेमनानी, स्वर्गीय वरियल दास नानवानी तथा समाजसेवी स्वर्गीय संत लाल क्षेत्रपाल से अपने पुराने संबंधों का भी उल्लेख किया और कहा कि आगे भी समाज के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखेंगे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





