हिंदू सेवा समिति का दल लावारिश शवों की अस्थियां  विसर्जन के लिए हरिद्वार रवाना। 

SHARE:

हिंदू सेवा समिति का दल लावारिश शवों की अस्थियां  विसर्जन के लिए हरिद्वार रवाना।

फालना,पाली

फालना हिंदू सेवा समिति के नौ सदस्यों का एक दल अस्थियों को तर्पण करने के लिए आज फालना से हरिद्वार मेल से हरिद्वार की ओर रवाना हुआ और इन अस्थियो को मकर सक्रांति के पावन पर्व पर हरिद्वार में विसर्जन करेंगे इन सदस्यों को आज फालना के गणमान्य नागरिकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया इन इस दौरान हिंदू सेवा समिति के अनिल सिंह खंगारोत ने बताया कि हिंदू सेवा समिति का यह लगातार पांचवा वर्ष है जो की लावारिस एवं जो गरीब लोग होते हैं उनकी अस्तियों को हरिद्वार में ले जाकर पूर्ण हिंदू रीति रिवाज से पूजा पाठ करवाकर एवं उनके पीछे धर्म पुण्य कर गंगा नदी में पंडितों के द्वारा पूजा कर अस्ति विसर्जित किया जाता है यह कार्य लगभग हिंदू सेवा समिति के सदस्य लगातार कई वर्षों से कर रहे नौ सदस्यों मैं जो सदस्य जा रहे हैं वह अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा, अनिल सिँह खंगारोत,देवेंद्र सिद्धावत,कुणाल पवार,ललित मालवीय, पारस सोमपुरा डूंगर सिंह भाटी, प्रवीण सिंह राजपुरोहित आदि लोग जा रहे हैं एवं इस अवसर पर समाजसेवी अमित मेहता,प्रितपाल सिंह छाबड़ा, कल्पेश शर्मा, छोग सिंह पवार, भोपाल सिंह गुर्जर, शक्ति सिंह, प्रवीण सिंह जोधा,जितेंद्र सिद्धावत, भरत मेवाड़ा, किशोर मेवाड़ा, लक्ष्मण सिंह, घिसाराम चौधरी काजलावा आदि लोग मौजूद थे

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment