36वीं राज्यस्तरीय महिला शिक्षक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता नारलाई में आज से, तैयारियों को दिया अंतिम रुप।
नारलाई,पाली।
36वीं राज्यस्तरीय महिला शिक्षक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आज से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई में शुरु होगी। प्रतियोगिता की सभी तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया गया। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई व अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने आज प्रतियोगिता स्थल का जायजा लेकर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रतियोगिता संयोजक अरविन्दसिंह राणावत ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ के अवसर पर महेंद्रानंद गिरी ,भंवर महाराज व जति भगा बाबा के सानिध्य में पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत , महाराज राघवेंद्र सिंह व महाराज सूर्यवीर सिंह नारलाई के मुख्य आतिथ्य में प्रशासक शेखर मीणा, भामाशाह हसमुखलाल बाफना, कमलेश कुमार,मनसुख सिंघवी, विरेंद्र चंडालिया, उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ सांदू, विकास अधिकारी बिरजू गोपाल चौधरी आईए एस , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मीना, जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित व मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई व अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली के आतिथ्य में होगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक रिछपाल सिंह करेंगे।
राणावत ने बताया कि प्रतियोगिता के भव्य आयोजन हेतु अलग-अलग समितियों का गठन कर उन्हें व्यवस्थाएं बांटी गई। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई व अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने आज प्रतियोगिता स्थल का जायजा लिया । बलाई व माली ने खेल प्रभारी राजेंद्रसिंह राणावत से फीडबैक लिया तथा व्यवस्था में लगाएं कार्मिकों की बैठक लेकर अबतक की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राणावत ने बताया कि इस राज्यस्तरीय महिला शिक्षक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बालीबाल, बैडमिंटन,टेबल टेनिस, एथलेटिक्स -100मीटर,200मीटर,400मीटर,4गुणा100रिले दौड, लंबी कूद, ऊंची कूद,गोला फेंक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तकश्री गंगानगर , जयपुर ,अलवर, डूंगरपुर बांसवाड़ा जिलों की टीमें नारलाई पहुंच चुकी है।शेष टीमें सुबह तक पहुंच जाएगी।मूलचंद मालवीय,नरेंद्र कुमार, धन्नाराम मोबारशा, सरस्वती पालीवाल, महेंद्रसिंह गेहलोत, निर्मला पुरी गोस्वामी, विनीता चारण,चतराराम देवासी, ठाकराराम देवासी,लक्ष्मणसिंह सोलंकी व गुलाब सिंह राणावत सहित समस्त प्रतिनियुक्त कार्मिक व विद्यालय स्टाफ के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि देसूरी ब्लाक में राज्य स्तरीय महिला शिक्षक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन हो रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





