वानर राज की सेवा के लिए खाद्य सामग्री से भरी गाड़ी को किया रवाना।

SHARE:

वानर राज की सेवा के लिए खाद्य सामग्री से भरी गाड़ी को किया रवाना।

फालना,पाली

शहर के भामाशाह ने मूक प्राणियों की सेवा के लिए आये रेड क्रॉस सोसाइटी के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम की जानकारी में बताया कि हमारे समीप जवाई बाँध के टेकरी पर स्थित टापू पर क़रीब 300 से अधिक बंदरों का समूह फंसा हुआ है वे वानर इसी टेकरी पर रहते हैं किंतु जवाई के जलभराव के कारण उनका वहां से निकलना संभव नहीं हो पाता। इस समय उनके खाने पीने की जो दिक़्क़त आ रही है उसके मद्देनज़र आज अपने फालना के समाजसेवियों ने 600 किलो खाद्य सामग्री से भरी गाड़ी को हरि झंडी देकर किया रवाना इस गाडी के माध्यम से सेवा की एक अलख जगाने का प्रयास किया है जिसमें सभी धर्मप्रेमी इस पुनीत कार्य में ज़्यादा से ज़्यादा सहयोग कर रहे फालना से हर शनिवार या रविवार 1 दल वॉनर राज को छह सौ से 1000 किलो के लगभग खाद्य सामग्री देने के लिए जाता इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.अनंत सिंह मोहित मेहता अमित मेहता,सुख सिंह खंगारोत,आर्य मिहिर,पुनीत खाटेड,महेंद्र सिंह,कल्याण सिंह, कुलदीप सिंहआदि लोगों की उपस्थिति में वानर राज की सेवा हेतु खाद्य सामग्री को रवाना करने में उपस्थित रहे है*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment