

विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सर्दी से राहत देने के उद्देश्य से स्वेटर वितरित किए गए।
चितौडगढ
आकोला नरेन्द्र सेठिया
कड़कड़ाती ठंड के बीच मत्स्य तालाब आकोला विद्यालय में एक मानवीय सेवा पहल का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सर्दी से राहत देने के उद्देश्य से स्वेटर वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर दिखाई दी स्वाभाविक खुशी ने पूरे आयोजन को सार्थक बना दिया।
यह सेवा कार्यक्रम कीर्ति शेष बलवंत सिंह जी हिंगड़ की पुण्य स्मृति में उनकी जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 100 बच्चों को स्वेटर प्रदान किए जाने हैं, जिनमें से प्रथम चरण में आज 30 बच्चों को स्वेटर के साथ बिस्किट के पैकेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान हिंगड़ परिवार से ललित, रेखा, इशिका, निकिता एवं नैतिक हिंगड़ उपस्थित रहे। इसके साथ विद्यालय की अध्यापिका मीना मालीवाल, विद्यालय परिवार के सदस्य तथा अन्य सम्मानित नागरिकों की सहभागिता रही।
इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को ठंड से सुरक्षा प्रदान करना और समाज में सेवा, संवेदना एवं सहयोग की भावना को सशक्त करना रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





