खुडाला- फालना में अंतर लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का समापन
बाली विधायक राणावत ने खिलाडियों से परिचय कर उनकी हौसला-अफजाई की
स्थानीय पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाला- फालना में
सांसद खेल महोत्सव-2025 अंतर लोकसभा स्तरीय( विधानसभा पाली, बाली मारवाड जंक्शन व सुमेरपुर) का समापन समारोह बाली विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत के मुख्य आतिथ्य व पाली सांसद प्रतिनिधि रमेश शाह, नगरपालिका अध्यक्ष ललिता रमेश शाह, भाजपा जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी, पाली सांसद के निजी सचिव डी.आर चौधरी, गौतम चौधरी व सांसद खेल महोत्सव प्रभारी जयवर्धन वैष्णव के विशिष्ट आतिथ्य व प्रतियोगिता संयोजक व प्रधानाचार्य राजेश पुरी व पर्यवेक्षक श्रीगोपाल पारीक की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रकाश मेवाडा ने बताया की प्रतियोगिता में 13 खेल इवेंट का आयोजन शहर के विभिन्न खेल मेदानों पर हुआ। विधायक राणावत ने खिलाडियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्धन किया विजेता खिलाडियों को शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिद्धावत, जिला मंत्री शक्ति सिंह चौहान, मंडल महामंत्री अमित मेहता, मंडल मंत्री रुपाराम चौधरी, आईटी सेल प्रभारी मनीष मालवीय, प्रधानाचार्य भंवर सिंह राजपुरोहित, कविता गेहलोत, किशोर रावल, बाली ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड, देसूरी ब्लॉक खेल प्रभारी धनाराम मोबारसा, शारीरिक शिक्षक व निर्णायक दिनेश वैष्णव, राजेन्द्र सिंह, सज्जन सिंह, कुंदन सिंह, विक्रम सिंह चौधरी, कालूराम सहित प्रतिनियुक्त शारिरीक शिक्षक व निर्णायक उपस्थित रहे। प्रकाश मेवाडा मुंडारा ने प्रतियोगिता में संचालक व कॉमेंटेटर की भूमिका निभाई। खेल महोत्सव में आयोजित विभिन्न खेल इवेंट के परिणाम के प्रथम स्थान प्राप्त करने व विजेता खिलाडियों में अबॉव-19 बालक वर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान सीमा बाई सचेती पाली, वॉलीबॉल में खुडाला, फूटबॉल में सेसली, रस्साकस्सी में झीतडा, कैरम में राजेंद्र सिंह बारसा, बेडमिंटन में नरपत मेघवाल पाली,सौ मीटर दौड सुरेश मारवाड जंक्शन, 400 मीटर दौड में लक्ष्य शर्मा पाली, लंबी कूद में जितेंद्र सिंह सोलंकी मारवाड जंक्शन विजेता रहे। इसी तरह बालिका वर्ग कबड्डी में सिरियारी, फूटबाल में सुमेरपुर, क्रिकेट में धनला, रस्साकसी में सिंदरू,बेडमिंटन में सुनिता चौधरी मारवाड जंक्शन, सौ मीटर दौड रविना गोस्वामी मारवाड जंक्शन, 400 मीटर रचना प्रजापत,लंबी कूद में लक्ष्मी मीणा बाली प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बने। इसी तरह अंडर 19 बालक कबड्डी में दुजाना,वालीबॉल में भाटून्द,फूटबाल में मुंडारा, क्रिकेट में नाडोल, रस्साकस्सी में कंटालिया,कैरम में भूमिका पाली, बैडमिंटन में आयुष तिवारी मारवाड जंक्शन,100 मीटर दौड महेंद्र सिंह सुमेरपुर, लंबी कूद में संजय मारवाड जंक्शन व अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी में बीठू, वालीबॉल में आईजी मारवाड जंक्शन, फूटबॉल में सेसली, क्रिकेट में आना, रस्साकस्सी में नाडोल,कैरम में डिम्पल बेडल,बैडमिंटन में हिमांशी बाली, हॉकी में कोटडी,100मीटर दौड दक्षिता कंवर बाली, 400मीटर रेखा साल्वी मारवाड जंक्शन व लंबी कूद में संतोष कंवर बाली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





