अवध में आयोजित होगा अवधी कलाकारों का महासंगम।
अयोध्या।
जनपद के बीकापुर तहसील क्षेत्र में अवधी कलाकारों का विशाल सम्मेलन अवधी संगम 31 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम चौरे बाजार स्थित बावन बीघा पठकौली में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।
अवध क्षेत्र में पहली बार हो रहे इस महासंगम का आयोजन मानवेंद्र सिंह ‘मानव’ एवं उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अवधी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में पल्लवी सुल्तानपुरी, वायरल दादी, धर्मराज कवि शायर, खाकी वाले गुरु जी रणजीत यादव, पीके अवधी कॉमेडी सहित अनेक प्रसिद्ध अवधी कलाकार सहभाग करेंगे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुनील राजपूत, मनीष सिंह, विनोद सिंह, आनंद यादव सहित कई लोग सहयोग कर रहे हैं। आयोजन को लेकर प्रेस क्लब सिविल अयोध्या में प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





