चुनावी दबाव में जान गंवाने वाले BLO कर्मियों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

SHARE:

चुनावी दबाव में जान गंवाने वाले BLO कर्मियों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

अयोध्या।

राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर आज गांधी पार्क, सिविल लाइंस, अयोध्या में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में उन सभी BLO कर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने चुनावी कार्यों के अत्यधिक दबाव और प्रतिकूल परिस्थितियों में अपनी जान गंवा दी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र की जड़ें उन्हीं समर्पित कर्मचारियों से मजबूत होती हैं, जो पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपना दायित्व निभाते हैं। ऐसे कर्मियों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद और चिंताजनक है।
जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने सभा को संबोधित करते हुए कहा,मानवता के नाते हम इन पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। चुनावी कार्य में लगे साथियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करना सरकार की ज़िम्मेदारी है, और यह आवाज हम सड़क से सदन तक मजबूती से उठाएंगे।मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति (एडवोकेट) ने कहा कि यह मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का प्रश्न है।कार्यक्रम में जिला महासचिव सुनील मौर्य, जिला उपाध्यक्ष संदीप पटेल, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष विद्या वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य स्वर्णिम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment