श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 27 करोड़ 97 लाख 80 हजार रुपए,

SHARE:

श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 27 करोड़ 97 लाख 80 हजार रुपए,
तीसरे चरण की गणना का हुआ समापन

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 27 करोड़ 97 लाख 80 हजार रुपए। ज्ञात हो कि प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला जाता है। इसी क्रम में बुधवार को कृष्णपक्ष चतुर्दशी के पावन पर्व पर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी की राजभोग की आरती के बाद ठाकुरजी का भंडार खोला गया। बुधवार को पहले चरण की गणना में 12 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। दूसरे चरण की गणना में 08 करोड 54 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। सोमवार को तीसरे चरण के रुप में की गई। तीसरे चरण की गणना में 07 करोड 08 लाख 80 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। तीनों चरणों की गणना में ठाकुरजी के भंडार से अब तक कुल 27 करोड 97 लाख 80 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना मंगलवार को चौथे चरण के रुप में की जाएगी। सोमवार को मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, बोर्ड पवन तिवारी, लेखाकार व प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय राजेंद्र सिंह, मंदिर व्यवस्था व संपदा प्रभारी भेरूगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, गौशाला प्रभारी गंगाराम गुर्जर, सहायक सुरक्षा प्रभारी सुरेश चंद्र नगारची, बिहारी गुर्जर सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच राशि की गणना की गई। साथ ही भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल के भेंट कक्ष कार्यालय में नगद मनिआँर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment