महंत रमैया बाबा को साधु-संतों व भक्तों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

SHARE:

महंत रमैया बाबा को साधु-संतों व भक्तों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रमैया बाबा की पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम से मनाया गया

अयोध्या गौ सेवा और संत-परंपरा को नमन: महंत रमैया बाबा की स्मृति में सामाजिक समरसता का हुआ आयोजन

संजय यादव अयोध्या

अयोध्या धाम। हनुमत विहार कुंज मंदिर , गौ सेवा और संत परंपरा के महान प्रतीक अनंत विभूषित परम पूज्य गौ सेवक महंत रमैया बाबा की पुण्यतिथि पर अयोध्या धाम में एक अत्यंत विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस पुनीत धार्मिक कार्यक्रम में अयोध्या के अग्रगण्य साधु-संतों और बड़ी संख्या में गृहस्थ भक्तों ने प्रेमपूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण किया और पूज्य महाराज श्री के चरणों में अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन स्थल और विशेषता स्थान भव्य भंडारे का आयोजन हनुमत विहार कुंज, रमैया बाबा अयोध्या धाम। उतराधिकारी महंत रवि शंकर शरण महाराज ने बताया कि गौ सेवा और अध्यात्म के प्रति आजीवन समर्पण को नमन करने और उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। सामाजिक समरसता कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जो अयोध्या की संत-परंपरा और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूती प्रदान करता है। मुख्य आयोजक महंत राम शरण महाराज एवं उत्तराधिकारी महंत रवि शंकर शरण ने इस पुण्य कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कई संत-महात्माओं और भक्तों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे छोटी छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, गहोई धर्मशाला महंत राम लखन शरण , डॉ प्रभाकर मिश्र, कथा व्यास ललित कृष्ण ममहराज , हनुमान शरण, भक्त कमलेश दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह,कार्यक्रम में उपस्थित सभी संतों और गृहस्थों ने महंत रमैया बाबा द्वारा किए गए परोपकारी कार्यों और गौ सेवा के प्रति उनके आजीवन समर्पण को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment