पूरे ब्लॉक के मंदिरों में होगा एक साथ ध्वजारोहण, दीपावली जैसे उत्सव की तैयारी

SHARE:

श्रीराम जन्मभूमि ध्वजारोहण से पूर्व ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह का बड़ा ऐलान
पूरे ब्लॉक के मंदिरों में होगा एक साथ ध्वजारोहण, दीपावली जैसे उत्सव की तैयारी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में होने वाले भव्य ध्वजारोहण समारोह से पूर्व ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने आज एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम लला के दरबार में आयोजित यह समारोह केवल अयोध्या का नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में श्रीराम जन्मभूमि पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी समय पूरे ब्लॉक के सभी मंदिरों में सनातनी ध्वजारोहण, अखंड रामायण व सुंदरकांड पाठ आयोजित होगा तथा मिठाइयाँ वितरित की जाएँगी। देर शाम पूरे क्षेत्र में दीपावली जैसा उत्सव मनाया जाएगा।
शिवेंद्र सिंह ने बताया कि समारोह की खुशियों को समाज के जरूरतमंद, निराश्रित, असहाय और वृद्धजनों तक पहुँचाने के लिए समारोह के एक दिन पूर्व ही उनके घर जाकर दीपक, तेल, बाती, मिठाई और केसरिया सनातनी ध्वज वितरित किए जाएँगे।उन्होंने कहा कि श्रीराम लला के दरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विशिष्टजनों का आगमन तथा यह भव्य आयोजन अयोध्या ही नहीं, पूरे हिंदू समाज के लिए गर्व का ऐतिहासिक अवसर है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment