नेहरू का जन्म जयंती समारोह बाल दिवस के रूप में मनाया।
कपासनः
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म जयंती समारोह बाल दिवस के रूप में बाल में लेकर आयोजन कर कार्यक्रम आयोजित किये गये ।
श्री गायत्री विद्या निकेतन सिंहपुर के संस्थापक कैलाशचंद्र गर्ग ने बताया कि सिंहपुर में गायत्री विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म जयंती समारोह बाल दिवस के रूप में बाल में लेकर आयोजन कर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उद्यमिता कौशल नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा स्वर्निर्मित खाद्य एवं अन्य सामग्री की बिक्री करते हुए विविध गतिविधियां आयोजित की गयी । मेले का शुभारंभ प्रधानाचार्य कमलेश गर्ग के आतिथ्य में मां सरस्वती का वंदन करते हुए किया गया ! मेले में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों द्वारा बड़ी संख्या में खरीदारी की गई जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ा! अध्यापिका साक्षी जैन ने विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों में उद्यमिता विकास एवं कौशल निर्माण हेतु हेतु बाल दिवस पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का महत्व बताया I इस अवसर पर अध्यापक अखिलेश गर्ग विजेता जैन साक्षी सेठिया रामलीला गर्ग ममता जाट अंजलि राव पायल जाट पूजा गर्ग एवं ममता जाट रेखा गर्ग आदि उपस्थित थे I
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





