पीएम मोदी धर्म ध्वजा लहराकर संपूर्ण विश्व में श्रीराममंदिर कार्य के पूर्णता का संदेश प्रवाहित करेंगे:आचार्य राजा नन्द शास्त्री

SHARE:

पीएम मोदी धर्म ध्वजा लहराकर संपूर्ण विश्व में श्रीराममंदिर कार्य के पूर्णता का संदेश प्रवाहित करेंगे : आचार्य राजा नन्द शास्त्री

संजय यादव अयोध्या

अयोध्या। श्रीरामलला अयोध्याजी सेवा समिति के अध्यक्ष आचार्य डॉ. राजानंद शास्त्री ने अयोध्या धाम की शीर्षस्थ पीठ मणिरामदास छावनी में सोमवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए हम लोगों के लिए अत्यंत सुमंगल शुभ अवसर है। जो संपूर्ण सनातनियों को गौरवांवित करने वाला विषय है कि भव्य श्रीराममंदिर निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर है। जिसका संदेश हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से आगामी 25 नवंबर को धर्म ध्वजा लहराकर संपूर्ण विश्व में श्रीराममंदिर कार्य के पूर्णता का संदेश प्रवाहित करेंगे। जो की समस्त सनातनियों को गौरवांवित करने वाला पल होगा। इसी के साथ-साथ श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष एवं मणिरामदास छावनी पीठाधीश्वर महंत नृत्यगोपाल दास, उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास महाराज के सानिध्य में हमने एक अपील भी किया है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म ध्वजा लहराकर अयोध्या से यह संदेश दें कि अब राममंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है और राममंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा लहराई गई है। उसी दिन 25 नवंबर को

अभिजीत मुहूर्त में समस्त सनातन धर्म प्रेमी सवा सौ करोड़ धर्म ध्वजा अपने-अपने भवनों, प्रतिष्ठानों पर लहरा कर फिर भारत पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो चुका है। ऐसा संदेश समस्त सनातनी इसका देंगे। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के भव्य दिव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। हम सब सनातनियों की भव्यता के साथ में जीत हो चुकी है। इसके संदेश को प्रवाहित करने के लिए सभी सनातन धर्म प्रेमी जन अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर धर्म ध्वजा लहराएं। जिस तरीके से श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर संपूर्ण सनातनियों ने धर्म ध्वजा लहराई थी। उसका परिणाम यह आया कि बहुत ही कम समय पर भव्य राममंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ। इसी प्रकार

25 नवंबर को पुनः ऐसी धर्म ध्वजा लहराएं ताकि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का निर्माण जल्द से जल्द हो। इसका हम सब सनातन धर्म प्रेमी एक संदेश देंगे। आचार्य ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि तोर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के सानिध्य और उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास महाराज के मार्गदर्शन में मणिरामदास छावनी से 11 सौ ध्वजा अयोध्यावासियों को निशुल्क वितरण किया जायेगा। जो अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाएं। उसी के साथ यह संदेश जायेगा कि हम सब अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर धर्म ध्वजा लगाकर भव्य, दिव्य श्रीराममंदिर और सनातन धर्म के इस जीत का एक संदेश देना है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment