स्वामी कौशिक चैतन्य जी महाराज के मुखारविंदु द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य शुभारंभ।
भरतकुंड के निकट श्री रामजानकी मन्दिर के प्रांगड़ में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ स्वामी महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य जी महाराज श्री दशरथ जी का राजमहल बड़ा स्थान रामकोट अयोध्या के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। मुख्य यजमान विवेक सिंह बंटी भैया और कथा व्यास स्वामी कौशिक चैतन्य जी महाराज ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर कथा का आरंभ किया। शुभारंभ के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, मणि मंदिर के महंत राम नंदन महाराज, महंत एमबी दास, श्रृंगी ऋषि आश्रम के महंत हेंमत दास, संत तुलसी दास जी की छावनी पीठाधीश्वर महंत जनार्दन दास , गणेश दास शिवा दास,रामकिशोर मिश्रा, मौजूद रहे। कथा के आयोजक श्रीमद् जगतगुरु अर्जुनद्वाचार्य स्वामी श्री कृपालु राम भूषण देवाचार्य जी महाराज ने बताया कि यह कथा 10 नवम्बर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन 4 बजे से 7 बजे तक चलेगी जिसका पूर्णहितु हवन और 17 नवम्बर सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





