एसीबीईओ माली ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय के तहत भौतिक निरीक्षण कर किया मूल्यांकन।

SHARE:

एसीबीईओ माली ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय के तहत भौतिक निरीक्षण कर किया मूल्यांकन।

सादड़ी 8नवंबर।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने आज स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेबारियो की ढाणी सहित ब्लाक के चयनित 5स्टार व 4स्टार विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण कर एस एच वी आर एप की सहायता से आनलाइन मूल्यांकन किया।
संस्था प्रधान अशोक कुमार ने बताया अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने विद्यालय पहुंचकर संस्था प्रधान, स्टाफ व विद्यार्थियों से स्वच्छ व हरित विद्यालयों के विभिन्न मानकों यथा पेयजल, शौचालय सुविधा, साबुन से हाथ धोना, संचालन व रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन और क्षमता निर्माण,मिशन लाईफ गतिविधियों की जानकारी ली व उनका भौतिक निरीक्षण कर एस एच वी आर एप की सहायता से आनलाइन मूल्यांकन किया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसीबीईओ माली ने कहा कि सभी विद्यालय स्वच्छ व हरित विद्यालय बने ऐसी संस्था प्रधानों व स्टाफ से अपेक्षा है। विद्यालय स्टाफ ने विश्वास दिलाया कि वे दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए अपने विद्यालय को स्वच्छ व हरित विद्यालय के रूप में विकसित करेंगे। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने देसूरी ब्लाक के चयनित विद्यालयों राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चारभुजा रोड़ मीणा बस्ती देसूरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आना व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरखा का स्वच्छ एवं हरित विद्यालय के तहत भौतिक निरीक्षण कर एप की सहायता से आनलाइन मूल्यांकन किया।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों को अपने को आवंटित चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों का एप द्वारा आनलाइन मूल्यांकन करना है। इससे पहले ब्लाक के सभी राजकीय विद्यालयों ने स्वच्छ व हरित विद्यालय के रूप में अपने को एप की सहायता से आनलाइन नामित किया था।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment