ब्रह्मऋषि मोदन सेन महाराज जयंती समारोह धूमधाम से सम्पन्न
अयोध्या।
ब्रह्मऋषि मोदन सेन महाराज जी की जयंती के उपलक्ष्य में कानकुब्ज हलवाई मंदिर, रायगंज में मोदन सेन जयंती समारोह का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया और ब्रह्मऋषि मोदन सेन महाराज की पूजा-अर्चना कर समाज के कल्याण की कामना की।पूजा-अर्चना के पश्चात श्री राम अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोदनवाल समाज के अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की। इस अवसर पर अनूप गुप्ता, अचल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, जयप्रकाश मोदनवाल, राकेश गुप्ता, लालजी गुप्ता, ओंकार मोदनवाल, श्याम बाबू गुप्ता एवं भोलाराम मोदनवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





