तुलसी शालिग्राम विवाह का आयोजन कर सर्व समाज को बांधा एकता के सूत्र में।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

कोटडी गांव की महिलाओं ने रचा इतिहास।
दो साल से तुलसी शालिग्राम विवाह का आयोजन कर सर्व समाज को बांधा एकता के सूत्र में।

108 महिलाओं ने संयुक्त रूप से तुलसी विवाह का किया आयोजन।
सनातन संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा।
तुलसी शालिग्राम विवाह में बारातियों का भव्य स्वागत।
रेलमगरा, 2 नवंबर। राजसमंद जिले के उपखंड रेलमगरा के कोटडी गांव में तुलसी विवाह के आयोजन में धमाणा से रणछोड़ राय जी की आई बारात। महिलाओं संग ग्रामीणों ने ठाकुर जी संग बारातियों का किया भव्य स्वागत। जगह जगह तोरण द्वार लगाकर पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी के साथ किया स्वागत। बारातियों ने भी रीति रिवाज के अनुसार नाचते गाते ठाकुर जी एवं तुलसी महारानी के जयकारे तथा बैंड बाजों की मधुर स्वरलहरियों के साथ थिरकने का बखूबी से उठाया लुफ्त। हजारों की तादाद में कोटड़ी, धमाणा एवं आस पास के धर्मावलंबियों ने लिया भाग, कोटड़ी को भी युवाओं ने रंगी भगवा रंग। ग्रामीणों ने ठाकुर जी एवं बारातियों के लिए पूरे गांव में जगह जगह अल्पाहार, शीतल पेय, फल आदि से कराया जलपान। साथ ही ग्रामीणों ने अपने अपने घर के बाहर बारात लेकर आए रणछोड़ राय जी की पूजा अर्चना की।
बारातियों ने गांव के इस ऐतिहासिक आयोजन पर की सराहना। बोले ऐसा तुलसी शालिग्राम विवाह आयोजन पहली बार यहां देखने को मिल रहा है। तथा ऐसे आयोजन से सर्व समाज में भाईचारे और एकता की मिशाल देखती है।
इससे पूर्व तुलसी महारानी जी का विनायक, बड़ा विनायक का आयोजन चारभुजानाथ मंदिर कोटडी पर किया गया। साथ ही मेहंदी और हल्दी का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया। तत्पश्चात 1 नवंबर रात्रि तुलसी महारानी जी की बिंदौली बड़े ही ठाठ बाठ एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment