समाजसेवी विकास श्रीवास्तव ने कैंसर पीड़ित हरिनारायण अवस्थी को दी एक लाख की आर्थिक मदद, की ईश्वर से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना
मानवता की मिसाल: अयोध्या में समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर कैंसर पीड़ित हरिनारायण अवस्थी की मदद को आगे बढ़ाए हाथ
संजय यादव अयोध्या
अयोध्या धाम । भगवान राम की धर्म नगरी अयोध्या के वरिष्ठ समाज सेवी विकास श्रीवास्तव ने कैंसर पीड़ित हरिनारायण अवस्थी (राजू )को समाज सेवी विकास श्रीवास्तव ने दी आर्थिक मदद किया 100000/रु (एक लाख रुपए) किया आर्थिक मदद किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर भी हरिनारायण के इलाज के लिए सहयोग करने का आह्वान किया l उन्हें भरोसा दिलाया कि आगे भी जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा किया जाएगा और इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। समाज सेवी विकास श्रीवास्तव के इस आह्वान पर पुजारी पंकज मिश्रा महंत अवध राम दास , पार्षद महेंद्र शुक्ला, और सपा नेता आभास यादव सहित कई लोगों ने मौके पर ही आर्थिक मदद की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर बाल योगी महंत रामदास, एडवोकेट, महानगर सचिव विजय यादव, रवि यादव, पार्षद महेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश पांडे, पुजारी पंकज मिश्रा, घनश्याम यादव, प्रज्वल सिंह, और श्याम शरण समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे श्पवनश ने अयोध्या के लक्ष्मण घाट निवासी कैंसर पीड़ित हरिनारायण उर्फ राजू अवस्थी को उनके आवास पर जाकर इलाज के लिए आर्थिक मदद दी। इस दौरान उन्होंने हरिनारायण के स्वास्थ्य से प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पूरी भारतीय जनता पार्टी और उसका हर एक कार्यकर्ता हरिनारायण की मदद के लिए उनके साथ खड़ा है। हरि नारायण ( राजू) ने बताया की समाज सेवी विकास श्रीवास्तव ने एक लाख रुपए, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय में 51 000 रु, डॉक्टर प्रज्वल सिंह रजत ने 15000रु, पूर्व विधायक तेज नारायण ने 25000रु की सहायता राशि दिए, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र शुक्ला 11000 रुपए का सहयोग किया करतालिया आश्रम के महंत रामदास महाराज 11000/रु मदद किए, पीड़ित हरि नारायण अवस्थी राजू ने बताया कि जिस तरह से आप लोगों ने मेरा सहयोग किया है इसके लिए मैं आप सभी के प्रति जिंदगी भर ऋणी रहुगा आप सभी को दिल से बहुत-बहुत आभार l
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





