विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
ब्लॉक भदेसर प्रधानाचार्य वाक् पीठ समापन”ब्लॉक भदेसर प्रधानाचार्य वाक् पीठ के द्वितीय दिवस पर मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन और प्रार्थना से वाक् पीठ संरक्षक राष्ट्रपति पुरस्कृत डॉक्टर गोविन्द राम शर्मा प्रधानाचार्य आसावरा, अध्यक्ष श्यामलाल लुहाड़िया प्रधानाचार्य नपानिया,सचिव उमेश खटीक प्रधानाचार्य आक्या,शंभुलाल शर्मा, प्रधानाचार्य भदेसर,माणकलाल जारोली प्रधानाचार्य नाहरगढ़,सतीश दाधीच प्रधानाचार्य भादसोड़ा,ज्योति शर्मा प्रधानाचार्य भादसोड़ा,हिमांशु जानी और ब्लॉक के सभी प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशासक शंभू सुथार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवर्धनलाल देवत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भदेसर ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी योगेश जानी,पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मिठूलाल रेबारी, एसीबीईओ सत्यनारायण गर्ग,पंचायत समिति सदस्य गोविन्द सोनी,रमेश कुमार चंडालिया,हंसन अली बोहरा,पत्रकार सूरेश चंडालिया और नरेन्द्र सेठिया थे। स्वागत उद्बोधन हिमांशु ने दिया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भदेसर ने सभी विभागीय कार्यों समय पर संपादित करने और दीपावली पूर्व विद्यालयों में रंग रोगन करने हेतु निर्देश प्रदान किए। सत्य नारायण गर्ग एसीबीईओ ने सकारात्मक सोच से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास करने और विद्यालय को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान मानते हुए कार्य करने हेतु उद्बोधन प्रदान किया।दो दिवस में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। राष्ट्रपति पुरस्कृत डॉक्टर गोविन्द राम शर्मा प्रधानाचार्य ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के लिए कैशबुक संधारण हेतु कार्यशाला आयोजित करने का सुझाव दिया गया।हरीश कुमार न्याति,प्रधानाचार्य महात्मा गांधी कन्नौज पीईईओ के दायित्व,महावीर कुमार उपरोक्त ने पेंशन प्रकरण, विपुल माथुर ने संस्थापन और लेखा कार्य कार्य,नारायण सिंह राठौड़ ने आरटीई, एसएचवीआर और ईएलसी,राजकुमार कनिष्क लेखाकार ने ऑडिट पैरा, राकेश कुमार कनिष्क लेखाकार ने अनुपयोगी सामग्री निस्तारण, भगवान लाल बैरवा प्रधानाचार्य कुथना ने पीटीएम एवं अभिभावक संपर्क, प्रियंका छिपा प्रधानाचार्य, राजू मीना गार्गी मंच, रमेश चंद्र अग्रवाल प्रधानाचार्य ने बहुभाषी शिक्षण, मिट्ठू लाल रेबारी पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ने राजस्थान सेवा नियम,योगेश जानी पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य पर वार्ता प्रस्तुत की।पत्रकार सूरेश चंडालिया द्वारा सभी गुरुजनों के लिए कविता प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।राष्ट्रपति पुरस्कृत डॉक्टर गोविन्द राम शर्मा वाक् पीठ संरक्षक,अतिथियों, वाक् पीठ अध्यक्ष और सचिव द्वारा लक्ष्मीनारायण स्वर्णकार पूर्व प्रधानाचार्य का शाल और उपरणा, ज्योति शर्मा प्रधानाचार्य,हिमांशु जानी प्रधानाचार्य और समस्त स्टॉफ का उपरणा द्वारा स्वागत किया गया।ज्योति शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।अंत में सामूहिक राष्ट्रगान किया गया और स्वर्गीय निशा चंडालिया,प्रधानाचार्य को दो मिनिट का मौन रख कर हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





