भगवदा चार्य स्मारक सदन में भव्यता से संपादित हुआ श्री राम राज्याभिषेक महोत्सव।

SHARE:

भगवदा चार्य स्मारक सदन में भव्यता से संपादित हुआ श्री राम राज्याभिषेक महोत्सव।

“प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा,,

अयोध्या।

भगवदा चार्य स्मारक सदन में संत श्री तुलसी दास राम लीला समिति के संयोजकत्व में संचालित राम लीला महोत्सव का भव्य समापन 4 अक्टूबर को भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। ” प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा,, वशिष्ठ जी के रूप में सर्व प्रथम भगवान श्री राम का तिलक दशरथ महल पीठाधीश्वर विंदु गद्दाचार्य स्वामी श्री देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज द्वारा किया गया, महाराज श्री द्वारा भगवान के स्वरूप को तिलक लगा कर पुष्पहार,अंग वस्त्र, द्रव्य अर्पित किया। इसी क्रम में जगद गुरु स्वामी श्री राम दिनेसा चार्य जी महाराज द्वारा भगवान को तिलक,पुष्पहार,अंगवस्त्र, द्रव्य अर्पित किया गया। रंग महल पीठाधीश्वर स्वामी श्री राम शरण दास जी महाराज द्वारा भगवान को तिलक,पुष्पहार, अंगवस्त्र, द्रव्य भेंट किया गया,रसिक पीठाधीश्वर स्वामी श्री जनमेजय शरण जी महाराज द्वारा भगवान को तिलक,पुष्पहार, अंगवस्त्र, द्रव्य अर्पण किया गया,बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर स्वामी श्री अवधेश कुमार दास जी महाराज द्वारा भगवान को तिलक पुष्पहार अंगवस्त्र द्रव्य अर्पित किया गया। संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत संजय दास जी महाराज द्वारा भगवान को तिलक, पुष्पहार, अंगवस्त्र, द्रव्य अर्पित किया गया। निर्वाणी अनी के महामंत्री श्री महंत सत्य देव दास जी महाराज द्वारा भगवान को तिलक, पुष्पहार, अंगवस्त्र,अर्पण किया गया। श्रृंगी ऋषि आश्रम के पीठाधीश्वर महंत श्री हेमंत दास जी महाराज द्वारा भगवान को तिलक, पुष्पहार, अंगवस्त्र,द्रव्य अर्पित किया गया। इस क्रम में महंत नागा श्री राम लखन दास जी महाराज तथा श्री राजेश पहलवान द्वारा भगवान का तिलक कर पुष्पहार, अंगवस्त्र द्रव्य अर्पित किया गया। अयोध्या के विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता ने भी भगवान का तिलक कर पुष्पहार अंगवस्त्र द्रव्य अर्पण किया। खड़े हनुमान जी के उत्तराधिकारी महंत श्री छवि राम दास जी महाराज द्वारा भगवान को तिलक पुष्पहार, अंगवस्त्र, द्रव्य, अर्पित किया गया। संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत संजय दास जी महाराज द्वारा राम लीला महोत्सव सकुशल संपादित कराने में बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर स्वामी श्री अवधेश कुमार दास जी महाराज,रसिक पीठाधीश्वर स्वामी श्री जनमेजय शरण जी महाराज सहित अन्य सभी संत महंतो अतिथियों भक्तों के प्रति शुभकामनाएं,आभार ज्ञापित किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment